मथुरा, मार्च 9 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने थाना महावन के प्रभारी निरीक्षक के व्यवहार के विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे थाने पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को कारब में हुए एक सड़क हादसे के संबंध में संगठन के जिला महासचिव जानकारी लेने के लिए थाना महावन पहुंचे थे। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में जाने पर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इस मामले को लेकर रविवार को जिला संयोजक उदयवीर सिंह सरपंच के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी थाना महावन पहुंचे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक नहीं मिले। उन्होंने थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है इसके बाद संगठन ने सोमवार 9 मार्च को सुबह 11 बजे थाना महावन का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.