अमरोहा, जून 4 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच पदाधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने व किसानों को जरुरत के हिसाब से यूरिया उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। डीएम डॉ.नितिन गौड़ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भारत, अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा। केंद्र सरकार को चाहिए वह इस डील को ना करे। बताया कि खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटि ठीक नहीं होने से किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद व अन्य फर्टिलाइजर मिलने में दिक्कत आ रही है। कहा कि किसानों को जरूरत के मुताबिक यूरिया और एनपीके उपलब्ध कराई जाए। गांवों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर रोक लगे। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी सतेंद्र सिंह...