रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। बरेली में पंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल समेत तमाम पदाधिकारियों का जीरो प्वाइंट पर स्वागत किया गया। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरान शाह खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की तमाम मुद्दों पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी के उनके साथ बरेली में आयोजित पंचायत में शामिल होने जा रहे हें। जहां पर किसानों की प्रमुख मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सरदार सुच्चा सिंह, जिला सचिव परवेज खान, जिला प्रभारी शाह आलम खान, जिलाध्यक्ष सरदार गुरमेल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हफीज, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद नदीम मियां, जिला मंत...