सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। ओडिशा में किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत को देर रात रिहा किए जाने के बाद जिले भर में थानों पर चल रहे धरने स्थगित कर दिए गए। सोमवार को टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता सभी थानों पर धरने पर बैठ गए थे और उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। भाकियू नेताओं के अनुसार, रात करीब 10 बजे के बाद प्रशासन ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया। हालांकि टिकैत फिलहाल ओडिशा में ही हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गिरफ्तार अन्य साथियों और सीज की गई गाड़ियों को छोड़ने की मांग भी उठाई, जिस पर प्रशासन को झुकना पड़ा और सभी को रिहा किया गया। टिकैत की रिहाई की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह फैल गया और उन्होंने अपने-अपने धरने समाप्त कर दिए। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसानों के साथ ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.