बरेली, जून 8 -- मीरगंज, संवाददाता।भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों हरी खाद को ढैंचा का ब व घुना बीज बांटने का समाधान दिवस में आरोप लगाकर ज्ञापन दिया। किसानों ने अधिकारियों को बताया घुना व खराब बीज की बोआई करने पर अंकुरण बहुत कम हुआ। किसानों ने खाद वितरण केंद्रों को प्रात 9.00 शाम 6.00 बजे तक खोलने एवं पर्याप्त खाद केंद्रों पर उपलब्ध कराने, किसानों को सिंचाई को निशुल्क कनेक्शन व बोरिंग की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय राजपूत,राजवीर सिंह लोधी एवं पन्ना लाल आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- भाकिमयू ने ढैंचा का खराब बीज देने का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...