भाकर में मिला नर गुलदार का शव
नैनीताल, जून 27 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक के भाकर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक गुलदार का शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।वन विभाग के रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि शव नर गुलदार का है जिसकी उम्र करीब एक वर्ष है। उन्होंने गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में होने की संभावना जताया। बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.