जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- अरवल, निज संवाददाता। भाकपा के जिला सचिव अरुण कुमार ने जारी बयान में कहा कि 26 दिसंबर को पार्टी के स्थापना के मौके पर अरवल के शाह ज़ुहैर भवन में शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी। पार्टी ने आजादी के आंदोलन में एवं आजादी के बाद देश के मेहनतकशों की भलाई के लिए संघर्षों एवं बलिदानों का शानदार इतिहास रहा है। पार्टी का निर्माण देश के क्रांतिकारियों में से ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ जोतने वालों को जमीन, बालिग मताधिकार, राष्ट्र की संपदा राष्ट्र के हाथों में, 8 घंटे का कार्य दिवस ,संगठन बनाने ,सभा, प्रदर्शन, हड़ताल करने का लोकतांत्रिक अधिकार ,महिलाओं को सामाजिक समानता दलितों को सामाजिक न्याय के लिए किया गया था। आज देश एक गंभीर चुनौतियों का साम...