सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- सोनभद्र,संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा ने विकासखंड बभनी के किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की ओर से इन मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बभनी क्षेत्र में किसानों की फसल की सरकारी खरीद के लिए पर्याप्त क्रय केंद्र नहीं हैं। इसके चलते किसानों को अपनी उपज बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पार्टी ने क्षेत्र में पर्याप्त क्रय केंद्र स्थापित कर किसानों की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Almora News: चौखुटिया में सात सूत्रीय मांगों के लिए ड...