हल्द्वानी, जून 14 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता स्थित दीपक बोस भवन में चल रही भाकपा माले उत्तराखंड राज्य कमेटी की बैठक में 15 जून से 15 जुलाई तक प्रदेशव्यापी विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान पंचायत और ब्लॉक स्तर तक संचालित किया जाएगा और किसान महासभा की सदस्यता भी बढ़ाई जाएगी। बैठक में अगस्त माह में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, नफरत की राजनीति और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जन-राजनीतिक अभियान चलाने की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही 28 जुलाई को कामरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य प्रभारी संजय शर्मा, राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, बहादुर सिंह जंगी, गिरिजा पाठक, आनंद सिंह नेगी, केके बोरा, डॉ. कैलाश पाण्डेय, अतुल सती, ललित मटियाली, विमला रौथाण, एडवोकेट अमनदीप कौर, ज...