लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।भाकपा (माले), लोहरदगा के द्वारा गुरुवार को पूर्व महासचिव विनोद मिश्र का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह ने कहा कि भाकपा(माले) का निर्माण ही गरीबों के द्वारा हुआ है। पार्टी ने हमेशा से गरीब-गुरबे के हित में कार्य किया है। राम कुमार महतो ने कहा कि कम्युनिस्ट का कैडर कीमती होता है। उनका समाज के बीच से अदृश्य हो जाना देश और समाज के लिए सबसे बड़ी क्षति होती है। जिसकी पूर्ति होना असंभव है। विनोद मिश्र ने ताजन्म ईमानदारी के साथ निःस्वार्थ होकर गरीबों के हित में लड़ाई लड़ी। उन्होने कहा था कि फिर मिलेंगे साथियों खेतों में, खलिहानों में, संघर्ष के मैदानों में आज भी एक-एक साथियों के दिल में अनुगूंज बन गया है। इस दौर में आम जनता त्राहिमाम है। इसलिए वाम एकता को मजबूत कर प्रतिक्रियाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.