मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड चौक पर मंगलवार को भाकपा माले न्यू डेमोक्रेसी मुशहरी कमेटी ने संप्रभु राष्ट्र वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ ट्रंप का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर गिरफ्तार किये जाने पर रोष जताया। मौके पर सभा को भाकपा माले न्यू डेमोक्रेसी के जिला प्रवक्ता रूदल राम, एआईकेएमएस के प्रांतीय अध्यक्ष रामवृक्ष राम, पार्टी जिला कमिटी सदस्य इलियास, राजकिशोर राम, मृत्युंजय सिंह, इस्माइल, शिवशंकर सिंह, जब्बार आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...