बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के जिला प्रभारी रामप्रवेश यादव, सचिव देवनाथ यादव ने पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि वह आज राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मना रही है। माले राज्य सचिव सुधाकर यादव, जीरा भारती की रिहाई, गरीबों की बेदखली रोकने, लालगंज के तेंदुआ खुर्द गांव में वनकर्मियों के महिलाओं पर हमले रोकने, आदिवासियों को वनाधिकार दिलाने की मांग की। इस दौरान अजय कुमार सिंह, विजय यादव, बब्बू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...