धनबाद, मार्च 8 -- भाकपा माले की विधानसभास्तरीय बैठक शनिवार को केंदुआटांड़ कार्यालय में धनबाद जिला लोकसभा प्रभारी पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक चंद्रदेव महतो व पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो भी मौजूद थे। पूरा एजेंडा पुराने सदस्यों के नवीकरण व युवाओं को संगठन से जोड़ने पर केंद्रित रहा। जिप संख्या 10, 11 व 12 में बैठक की तिथि तय की गई। जिला सचिव बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, आनंदमयी पाल, प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, गोपाल महतो, श्रीराम विश्वकर्मा, काशीनाथ मंडल, सुधीर महतो, सहदेव सिंह, मंगल महतो, संतोष रवानी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...