बक्सर, अगस्त 27 -- पेज पांच के लिए ----- नावानगर,एक संवाददाता। नावानगर व केसठ प्रखंड में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को महंगाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। माले कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर बाजार में सभा आयोजित की। केसठ के कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव ललन प्रसाद ने किया। विरोध मार्च पार्टी कार्यालय से निकलकर मेन रोड होते हुए नया बाजार पहुंचा। जहां सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन त्रस्त है। आवश्यक सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने फूंका पुतला इनकी बढ़ती कीमतें लोगों को रुलाने लगी हैं। महंगाई का आलम यह है कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार बढ़ती कीमतों से परेशा...