धनबाद, मार्च 30 -- झरिया। झरिया चार नंबर बस स्टैंड स्थित कार्यालय में रविवार को भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का शोषणमुक्त और समतामूलक भारत का सपना आज भी अधूरा है। गोष्ठी में वैश्विक युद्ध के हालातों पर चिंता जताते हुए विश्व शांति की अपील की गई। मौके पर बिंदा पासवान, सुभाष प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी, रामप्रवेश यादव, मनीष यादव और राजेंद्र पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...