हजारीबाग, अप्रैल 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर विष्णुगढ़ पार्टी कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया गया। इसके पश्चात पार्टी के शहीद साथियों के लिए एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट तथा संचालन प्रखंड सदस्य दुलारचंद प्रसाद साव ने किया। बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस महीने के अंत तक पार्टी का नवीनीकरण और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम पूर्ण कर लेना है। इसके बाद पार्टी के विस्तार को लेकर प्रत्येक पंचायत में ब्रांच कमेटियों का गठन किया जाएगा, ताकि पार्टी की पहुंच हरेक पंचायतों तक हो सके।प्रखंड यह भी पढ़ें- अड़की में  रामसिंह मुंडा को दी गई श्र...