जहानाबाद, जुलाई 28 -- कुर्था, निज संवाददाता। भाकपा माले के प्रथम महासचिव चारू मजूमदार का 54 वां शहादत दिवस इब्राहिमपुर और राजेपुर पंचायत में मनाया गया। इस मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव महेश यादव, अवधेश यादव, गणेश यादव, बालसुन्द्र मिस्त्री, रिजवान समेत दर्जनों नेता पुष्पांजलि की। इस मौके पर महेश यादव ने कहा कि आज हम भारत में फासीवाद ताकतो का सामना कर रहे हैं। मोदी सरकार देश के गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, के लिए पूरी तरह विनाशकारी साबित हुई है। इस मौके पर माले नेता एवं बारा पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश यादव ने कहा कि तानाशाह सरकार ने नीट पेपर लिक के जरिये छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। यह भी पढ़ें- भाकपा-माले ने मनाया चारू मजूमदार का शहादत दिवस, संगठन मजबूती का लिया संकल्प देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पा...