भाकपा माले ने भारतीय नाविकों की हत्या का किया विरोध
मथुरा, जून 18 -- भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एडवोकेट ने भारतीय नाविकों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार स्वतंत्र विदेश नीति से पीछे हटकर अमेरिका की कनिष्ठ साझेदार बनने के कारण अपने कर्तव्यों का घोर उल्लंघन कर रही है। उन्होंने पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की कि मारे गए नाविकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए। वामपंथी पार्टियां देशभर में अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगी तथा भारत सरकार से यह भी मांग करेंगी कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु सभी कूटनीतिक उपाय अपनाये जाए। यह भी पढ़ें- अमेरिकी नौ सेना के हमले में तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.