भाकपा माले ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया राहत कोष संग्रह अभियान
कोडरमा, सितम्बर 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाकपा माले की जयनगर-परसाबाद प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परसाबाद के दुकानदारों से बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सहयोग राशि एकत्र की गई। इस दौरान परसाबाद के सम्मानित दुकानदारों ने 5,250 रुपये सहयोग राशि के रूप में प्रदान किए। पार्टी ने सहयोग के लिए सभी दुकानदारों के प्रति आभार जताया। अभियान में भाकपा माले के जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, शंभूनाथ वर्मा, पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, असगर अंसारी, हकीम खान, सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, रामचंद्र साव, चंद्रदेव यादव, मोहम्मद नासिर, शिवशंकर रविदास, विनोद कुमार दास और इस्लाम अंसारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.