भाकपा माले ने परीक्षा धांधली और खनिज बिल पर जताई चिंता
गिरडीह, अगस्त 21 -- राजधनवार। भाकपा माले धनवार प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव क्यूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और स्थानीय अभ्यर्थियों की उपेक्षा पर गहरी चिंता जताई। पूर्व विधायक ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए पारदर्शी परीक्षा कैलेंडर जारी करने और नया बोर्ड गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने से युवाओं का भविष्य अधर में है। घोटाले में छोटी मछलियों की बजाय विभागीय मंत्री और प्रधान सचिव पर सीधी जवाबदेही तय हो। उन्होंने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन बिल 2026 को राज्यों के अधिकारों पर हमला बताया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ वाम दलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.