औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर गरीबों और दलित परिवारों की झोपड़ियां बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध में दाउदनगर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च माले कार्यालय भखरुआं से शुरू होकर भखरुआं चौराहा होते हुए बाजार रोड के लाल मार्केट के पास सभा में बदल गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ठंड के मौसम में गरीब और दलित परिवारों की झोपड़ियां तथा फुटपाथी दुकानदारों के ठेला-खोमचा हटाना अमानवीय है और राज्य सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा कि जिन परिवारों को उजाड़ा गया है, उन्हें तुरंत पुनर्स्थापित किया जाए और आगे ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, नगर सचिव बिरजू चौधरी और प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत शामिल थे। कार्यक्रम में नगर व जिला कमेटी...