रायबरेली, जुलाई 13 -- रायबरेली। नीट परीक्षा, मेरठ एसएसपी कांड, महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीड़न के मामलों को लेकर भाकपा माले नेता विजय विद्रोही के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की बात नहीं सुन रही है। पूरे देश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। महंगाई भी चरम पर पहुंचती जा रही है लेकिन सरकार इन समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लोकतंत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...