धनबाद, जनवरी 3 -- सिंदरी। सीमाटांड़ गांव के भाकपा माले नेता सुभाष मंडल की मां 81 वर्षीय विमला देवी का इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में गुरुवार की देर शाम निधन हो गया। विधायक चंद्रदेव महतो शुक्रवार की सुबह में सीमाटांड़ गांव पहुंच कर परिजनों से मिले‌। मौके पर कार्तिक प्रसाद, नकुलदेव सिंह, सुधीर महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार रवानी और सागर मंडल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...