पूर्णिया, मार्च 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। भाकपा माले नेता एस. के. भारती के 12वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सर्वोदय आश्रम रूपौली में पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी को मजबूत बनाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। कार्यकर्ता और लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व एरिया व जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि एस. के. भारती आज हमारे बीच नहीं हैं, उनका विचार हमें गरीब मजदूर किसान की लड़ाई लड़ने एवं सामंती सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए प्रेरित करता है। आज केंद्र और राज्य सरकार नफरत एवं उन्माद फैला रही है। जिसका प्रतिरोध करना होगा। डबल इंजन की सरकार गरीबों को पांच डिसीमल जमीन देने की बजाय बुलडोजर से उजड़ रही है। मनरेगा जैसे कानून को कमजोर कर रही है। मजदूरों के अधिका...