कोडरमा, दिसम्बर 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर माले प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव राजेंद्र मेहता उपस्थित रहे। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि जिला सम्मेलन डोमचांच स्थित संस्कृति भवन में आयोजित होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण कार्य 4 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही पार्टी की पत्रिका 'लोक युद्ध' के वार्षिक ग्राहक बनान...