भाकपा माले के सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमेटी गठित
गिरडीह, जून 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ की धरती मधुबन में आयोजित भाकपा माले के दो दिवसीय सम्मेलन का समापन सोमवार को मेहनतकश मजदूर, पिछड़ा दलित के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहकर गांव गांव में संगठन मजबूत करने के संकल्प के साथ हो गया। सम्मेलन में शहीद महेंद्र सिंह के सपनों की याद ताजा कराकर कार्यकर्तओं का हौसला बढ़ाया गया। गिरिडीह जिला में संगठन मजबूती को लेकर आयोजित सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। यह सम्मेलन मधुबन स्थित मध्यलोक में आयोजित हुआ था। इसमें गांव गांव में संगठन मजबूती से लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सम्मेलन में मेहनतकश मजदूर दलित पिछड़ा के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहने का भी संकल्प लिया गया। सम्मेलन के माध्यम से तमाम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का प्रयास किया गया. यह भी पढ़ें- माले के जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.