गिरडीह, जून 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाकपा माले का 14वां गिरिडीह जिला सम्मेलन 28 और 29 जून को मधुबन में आयोजित होगा। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में देश में बढ़ते कॉरपोरेट वर्चस्व, बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई तथा गिरिडीह के स्थानीय जनसरोकारों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। सोमवार को भाकपा माले के गिरिडीह जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला सचिव अशोक पासवान, किसान नेता पूरन महतो, माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडे ने सम्मेलन की रूपरेखा साझा की। मौके पर नेताओं ने कहा कि देश और राज्य आर्थिक व सामाजिक संकट के दौर से गुजर रहा है। यह भी पढ़ें- जिला सम्मेलन के लिए देवरी से 34 प्रतिनिधियों का चयन महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों की स...