बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भाकपा माले जिला कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यों व प्रतिनिधियों ने अमरदीप गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव सुरेन्द्र राम व जिला कमेटी सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि रहुई प्रखंड के शाहपुर निवासी अमरदीप गोस्वामी का पटना में इलाज के दौरान 15 जनवरी को निधन हो गया। वे 45 सालों से पार्टी से जुड़े हुए थे। उनकी मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर जिला कार्यालय सचिव नवल किशोर, शिवशंकर प्रसाद, एक्टु नेता मकसुदन शर्मा, विनोद रजक, एपवा नेत्री रेणु देवी, इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष विरेश कुमार, विजय रविदास, सुभाष शर्मा, हरिलाल दास, अजीत कुमार, सुनील पासवान व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...