रांची, जून 20 -- नई दिल्ली/रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पार्टी के दोनों विधायकों पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा विरोध जताया है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस द्वारा झारखंड में भाकपा-माले के विधायकों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन दलों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया था। यह भी पढ़ें- राज्यसभा में कांग्रेस की भी बढ़ी सीटें, अब कितनी हो गईं? भाजपा से तो बहुत पीछे पार्टी के मतदान एजें...