बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को कमलेश्वरी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगा और "25 से 30 फिर से नीतीश" का नारा दिया था। जनता ने बहुमत भी दिया, लेकिन भाजपा ने चुने हुए मुख्यमंत्री को छह माह भी नहीं चलने दिया और जदयू के कुछ स्वार्थी नेताओं के साथ मिलकर राजनीतिक खेल खेला। उन्होंने इसे बिहार के जनादेश के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21-22 मार्च को चित्रगुप्त सामुदायिक भवन, बेगूसराय में भाकपा माले का 9वां जिला सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.