गिरडीह, मई 15 -- देवरी। देवरी के भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत हरकुंड गांव में गुरुवार को भाकपा माले के लोकल कमेटी का छठा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुमताज अंसारी, मीना मुर्मू और प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से की। पर्यवेक्षक टेकनारायण यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।जिसमें प्रकाश यादव को सचिव, मीना मुर्मू को सह सचिव बनाया गया। पार्टी के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने राशन कार्ड वितरण करने में धांधली करने, भेलवाघाटी पंचायत मेंमुखिया द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि को मनमानी तरीके से खर्च करने, केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से समझौता कर भारत को गुलाम बनाने की साज़िश करने, गैस सिलेंडर, पेट्रो...