रामगढ़, जुलाई 9 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि । भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक में निरसा के विधायक अरुप चटर्जी की सुरक्षा की मांग उठाया गया। बैठक 9 जुलाई को पार्टी कार्यालय रामगढ़ में जिला सचिव-हीरा गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देवकीनंदन बेदिया,बसंत कुमार,भुनेश्वर बेदिया,लाली बेदिया,नरेश बडाईक,बिगेन्द्र ठाकुर,नीता बेदिया,कांति देवी,अमल कुमार,पवन गोप,रामसिंह मांझी,सरयू बेदिया, जयनंदन गोप,प्रयाग महतो,जयवीर हंसदा उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम भाकपा-माले के दिवंगत कॉ नंदकिशोर प्रसाद (यमुना जी), आर.एन.ठाकुर और प्रेम सिंह गहलोत के प्रति एक मिनट मौन श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा ग्रामीण गरीबों मजदूरों के काम का अवसर मनरेगा था।जिसे खत्म कर जीबी ग्राम जी लाकर रोजगार के अवसर को समाप्त कर दिया गया है। किसानों की जमीनों को अडाणी अंबानी के...