रामगढ़, मार्च 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले की गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में जीबी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा ने की। जबकि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो उपस्थित थे। बैठक में 18 मार्च को राज्यपाल के समक्ष जन सुनवाई को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पार्टी की सदस्यता भर्ती और नवीकरण की सूचि 31 मार्च तक तक प्रदेश कमेटी तक भेज देने को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा गया। बैठक में गिद्दी कोयलांचल क्षेत्र में पार्टी और संबंधित मजदूर संगठन को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरडी मांझी, पच्चू राणा, राजेंद्र गोप, बैजनाथ मिस्त्री धनेश्वर तुरी, विजेंद्र प्रसाद, सोहराय कि...