गिरडीह, मार्च 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झराढ़ाब परिसर में सोमवार को भाकपा माले द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को माला एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली नफरत और भेदभाव को त्याग कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को अपनाने का पर्व है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी मतभेद भूलाकर मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाना चाहिए। यह पर्व समाज में एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार...