भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन
बांका, अक्टूबर 3 -- बांका, एक संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बांका में भाकपा माले द्वारा लोकतंत्र बचाओ मार्च शहर के मुख्य मार्ग से गुजरकर गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता एस.के.शर्मा ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग के भीतर गंभीर मतभेद हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी भूमिका है। चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दे उन आपत्तियों की पुष्टि करते हैं जिन्हें हमारी पार्टी सहित कई लोगों द्वारा लगातर उठाया जाता रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इसे एक तरफा तस्वीर बता कर कह देना कि चुनाव आयोग के अन्दर यह एक सामान्य प्रक्रिया है, दरअसल पूरे मामले को हल्का करने और बचाव न किए जा सकने वाले कृत्य का बचाव करने की एक दयनीय कोशिश है। यह भी पढ़ें- एसआईआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.