सीवान, जुलाई 28 -- मैरवा। सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई पुलिस फायरिंग तथा माले नेताओं और कार्यकर्ताओं के यहां छापेमारी के बाद भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला। सोमवार को भाकपा माले कार्यालय से मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश कुशवाहा ने किया। प्रतिवाद मार्च में पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र गोंड, तेजबहादुर कुशवाहा, इम्तियाज अंसारी, अजय चौहान, ब्रजेश राम, गीता देवी, रंजीत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...