गोंडा, सितम्बर 9 -- गोण्डा। कलेक्ट्रेट परिसर में भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता शोभाराम और संचालन सदानंद गिरी ने किया। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से अपराध का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आ रहा। धरने में पंकज पासवान, समीउल्लाह, राजीव कुमार, सीताराम वर्मा, आशीष कुमार, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद अयूब और चेतराम वर्मा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...