चंदौली, अगस्त 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर गुरूवार को दो दिवसीय भाकपा माले पदाधिकारियों का सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर सात लोग अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने मांगे पूरी होने पर अनशन समाप्त करने की बात कही। वक्ताओं ने हर हाथ को काम और 729 रूपया न्यूनतम दाम देने, पक्का आवास, बिजली बिल माफ करने के साथ 200 यूनिट बिजली फ्री दिलायए जाने की मांग किया। भाकपा( माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य राम प्यारे राम ने कहा कि देश में असमानता बढ़ रही है। सीलिंग की जमीन, बंजर, परती आबादी की जमीन पर पीढ़ियों से बसे हुए गरीबों को उजाड़ फेंका जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमीन, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व राशन का प्रबंध करें अनशन पर मुन्नीलाल, तुफानी गोड, उमानाथ, सारनाथ, ...