औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले, औरंगाबाद के द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाकपा माले के जिला सचिव मुनारिक राम ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को होने वाले 13वें जिला सम्मेलन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह सम्मेलन औरंगाबाद सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप आयोजित होगा। इस सम्मेलन की तैयारी में गुड्डू चंद्रवंशी, अवधेश गिरी, जलील अंसारी, कमलदेव पासवान, विजय राम, सुनील यादव, कैलाश पासवान, योगेन्द्र राम, नरेश मेहता आदि लगे हुए हैं। बताया कि कार्यकर्ताओं व समर्थकों के द्वारा औरंगाबाद को झंडा-बैनर से सजा दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। खुले सत्र में सैकड़ों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अभी औरंगाबाद का 13वां जिला सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा जब करीब एक साल से फिलिस्ती...