रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हैसालौंग पार्टी कार्यालय में पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा का 27 वां स्मृति दिवस और विनोद बिहारी महतो 34 वीं पुण्यतिथि मनाया। सर्वप्रथम पार्टी के नेता मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला सचिव पच्चू राणा, सोहराय मांझी, अशोक गुप्ता, रामदेव राम ने भी पुष्प अर्पित किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी ने संकल्प का अध्ययन कर उसपर अमल करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने पार्टी विस्तार पार्टी सदस्यता भर्ती मुख्य रूप से महिला युवा को भर्ती कराने का कार्यक्रम बनाया गया। सभा का अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक गुप्ता और संचालन गोविंद राम ने किया। इस अवसर पर बिजेंद्र प्रसाद, ...