धनबाद, जून 8 -- जनसमस्याओं, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा माले ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को स्टेशन रोड स्थित आवासीय कार्यालय में अंचल उपसचिव मनीष यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में झरिया अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने और मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनी। मुख्य वक्ता जिला सचिव बिंदा पासवान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अच्छे दिन के सभी वादे दफन हो चुके हैं और जनता त्रस्त है। उन्होंने युवाओं से देश बदलने के लिए आगे आने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महंगाई, विदेश नीति और जनसरोकारों पर भाकपा का हमला, आंदोलन तेज करने का ऐलान बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, विजय पासवान, राजेंद्र पासवान, प...