पटना, दिसम्बर 15 -- भाकपा माले और इंसाफ मंच की ओर से मंगलवार को राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया जाएगा। नवादा के रोह थाने के भट्टा गांव में कपड़ा का फेरी लगाने वाले मो. अतहर हुसैन की हत्या के खिलाफ प्रतिवाद दिवस आयोजित होगा। सोमवार को पार्टी ने जारी विज्ञप्ति में घटना की तीखी निंदा की। पार्टी ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में धरना, प्रदर्शन और विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी। दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...