मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शहर में युद्ध विरोधी व साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला गया। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस से शुरू हुए विशेष पखवाड़े के तहत आयोजित यह जुलूस जिला अस्पताल मोड़ से निकलकर भगत सिंह चौक तक गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ईरान पर हो रहे हमलों को तत्काल रोकने की मांग की।भगत सिंह चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य सरोज चौबे ने कहा कि अमेरिका और इजरायल तेल के लालच में ईरान पर अन्यायपूर्ण युद्ध थोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में निर्दोष स्कूली बच्चे और आम नागरिक मारे जा रहे हैं, जो पूरी तरह मानवता के खिलाफ है। सरोज चौबे ने केंद्र सरकार पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.