रामगढ़, अगस्त 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम के संयुक्त वाम मोर्चा की बैठक सोमवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में हुई। बैठक में केंद्र के भाजपा सरकार के खान खनिज कानून को देश के संविधान के विरुद्ध बताते हुए कड़ी आलोचना की गई। साथ ही इन सरकार से अविलंब वापस लेने की मांग की गई। बैठक में इस खान एवं खनिज कानून के विरोध में 26 अगस्त को गिद्दी ए चौक में नुक्कड़ सभा करने का निर्णय लिया गया। नुक्कड़ सभा के बाद खान एवं खनिज कानून के प्रति जलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र गोप ने की। यह भी पढ़ें- खनिज संपदा पर राज्यों का हक छीनना संघीय ढांचे पर हमला : आनंद महतो जबकि बैठक में भाकपा माले के आरडी मांझी, धनेश्वर तुरी, सोहराय किस्कू, शइद अंसारी, अशोक गुप्ता, गोविंद राम, देवकी महतो, ठुरका मांझी, रसका मांझी, सीपीआ...