बेगुसराय, अगस्त 11 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और स्थानीय जनसमस्याओं के विरोध में पदयात्रा निकाली। दो तीनों में यह यात्रा गढ़हरा के किऊल,चकबल, आसिफपुर गढ़हरा में लोगों को दिल्ली चलने का आह्वान किया। अंचल मंत्री प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा गढ़हरा में कामरेड सलाहउद्दीन जी के आवास से शुरू हुई। यह भी पढ़ें- भाकपा की पांच दिवसीय पदयात्रा संपन्न आयोजित सभा में कामरेड दानिश महबूब ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और ज...