मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उच्च स्तरीय जांच दल ने पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में ग्राम बड़ागांव की दलित बस्ती के निवासियों से मिलकर दलित उत्पीड़न के मामले की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च पदस्थ अधिकारियों से मिलकर मामले में गंभीर जांच कर ठोस कार्रवाई करने तथा मनबढ़ अभियुक्तों की गतिविधियों पर कारगर अंकुश लगाने की मांग करने का फैसला किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि किसी कमजोर दलित मजदूर को सरेआम जबरिया अगवा कर अपने गांव (कसारी) में उठा ले जाना, उसे सरेआम मारना पीटना, उसे अपने सिर पर अपना चप्पल रखकर परेड करने पर विवश करना, थूककर चाटने के लिए मजबूर कर देना, घुमा-घुमा कर लोगों का पैर छूकर गिड़गिड़ाने के लिए विवश करने की घटना ने समाज को झकझोर दिया है। मनबढ़ अभियुक्तों की आनन-फानन में जमानत पर छोड़ दिए जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.