बोकारो, मई 23 -- बेरमो। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक पर शुक्रवार को भाकपा बेरमो अंचल के द्वारा जुलुस प्रदर्शन किया गया। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

सरकारी नीतियों के खिलाफ नारे केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति के विरोध में नारे लगाए गए। मजदूरों, किसानों, बेरोजगार व नौजवान के खिलाफ चल रही सरकारी नीतियों को वापस लेने की मांग किया गया। भाकपा नेता चंद्रशेखर झा, सुजीत घोष, अमृत महतो, मोहम्मद शाहजहां, मुखिया विश्वनाथ महतो व ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई आसमान पर जाने लगी है। हर चीज के दाम में महंगाई की आग लग गई है। यह सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार बनकर रह गई है, गरीबों के हालात से इस...