पटना, अप्रैल 5 -- भाकपा ने पूर्व विधायक सियाराम यादव के निधन पर शोक जताया। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने रविवार को जारी शोक संदेश में कहा कि संघर्षशील योद्धा पूर्व विधायक सियाराम यादव के आकस्मिक निधन से पूरे समाजवादी और वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। जिनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। 1974 के जेपी आंदोलन में जेल जाने से लेकर आजीवन सामंतवाद और पूंजीवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई हमेशा याद रखी जाएगी। उनका पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, शोषितों, पीड़ितों के अधिकारों और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और उनका संघर्ष हम सभी को हमेशा मार्गदर्शन करते रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...