पटना, जून 3 -- भाकपा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का दस सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराए जाने की निंदा की। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बुधवार को जारी बयान में राज्य सरकार के इस निर्णय की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से आवंटित किया गया था। आज भी वे बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता हैं और उनकी हैसियत में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने राज्य सरकार के कदम को दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने सत्ता पक्ष के सांसद को पटना में सरकारी आवास में रहने को लेकर सवाल किया। यह भी पढ़ें- हमारी मां हमारे लिए सम्मान का विषय.., राबड़ी देवी के बंगले को लेकर सीएम की टिप्पणी पर क्या बोले तेज प्रताप उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को खाली कराने के निर्णय पर पार्टी की ओर...