गाजीपुर, अगस्त 16 -- मरदह। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर गाजीपुर में पदयात्रा निकाली जा रही है। 10वें और 11वें दिन मरदह ब्लॉक क्षेत्र में शेखपुरा से पदयात्रा शुरू होकर डाड़ी, रूहीपुर, जरगो, पलिया चौराहा, महमूदपुर, रानीपुर, पारा और कहोतरी होते हुए आजाद इंटर कॉलेज पहुंची, जहां जनसभा हुई। इसके बाद पदयात्रा मदनपुर, बिहरा चौराहा, सुल्तानपुर, मीरपुर, नसरतपुर, बरही, महेगवा और मरदह होते हुए रविदास मंदिर पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा हुई। इस दौरान 'एक सितंबर दिल्ली चलो', 'बदलाव जरूरी है' और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' के नारे लगाए गए। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने किया। इसमें राम अवध, सुरेंद्र राम, रामबदन यादव, राजदेव यादव, कैलाश यादव, राम...